बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैम्पियन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया
सरधना। बिनौली रोड स्थित एसजी वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में एक बार फिर से मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर गांव लौटे अनुज तालियान का स्वागत किया गया। अनुज तालियान ने चेन्नई में आयोजित 12वीं नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दूसरी बार यह खिताब जीता है। अनुज तालियान ने एसजी वर्ल्ड स्कूल में आकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। वहीं, खेल संबंधित प्रतियोगिताओं अथवा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप संबंधित जानकारी देकर बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक संजय चौधरी ने अनुज तालियान को मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि गुप्ता ने खेल के महत्व को समझाया एवं बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यहां राफिया, नेहा तिवारी, मार्ग्रेट पॉल, प्रतीक गोयल, इकरा व गुलराणा का विशेष योगदान रहा। वहीं, छात्र-छात्राओं इशिका, अनुभा, संवि, श्रेया, रिया, देव, अमरदीप, हर्षित, कैफ, विशेष, अनन्या आदि छात्र-छात्राओं का भी विशेष योगदान रहा। छात्र-छात्राओं ने अनुज तालियान को स्वागत कार्ड बनाकर भेंट किए। इस पर अनुज तालियान ने उनका आभार जताया।
वहीं, गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल के छात्र रहे अनुज तालियान को उन्हीं के विद्यालय में सम्मानित किया गया। प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने अनुज को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान अनुज ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वह केके पब्लिक स्कूल के छात्र रहे हैं। इस दौरान प्रबंधक सुशील कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।