यहां युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। युवक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में साईंपुरम के पीछे एक युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अंदेशा है कि युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव जलाया गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
मंगलवार दोपहर ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना मिली कि साईंपुरम के पीछे खाली मैदान में लाश पड़ी है। मरने वाले युवक की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास लग रही है। सिर से पैर तक पूरा शरीर जलकर काला पड़ चुका था। शव के आसपास घास जली मिलने से अंदेशा है कि हत्या करके शव जलाया गया है। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि शव कंकाल में बदल चुका है। संभवत: कई दिनों से यहां पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/