फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, सात माह पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 17 Oct 2017 01:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
मेरठ में टीपी नगर क्षेत्र के मुलतान नगर में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युगल ने सात माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव रामपुर पावटी जानी निवासी वर्षा (21) पुत्री बिजेंद्र कनोहर लाल डिग्री कॉलेज से एमकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। करीब एक साल पहले वर्षा की हेमंत शर्मा पुत्र बिजेंद्र निवासी जट्टारी थाना जरतौली, अलीगढ़ से दोस्ती हो गई। हेमंत भी बाईपास स्थित एमआईईटी कॉलेज से बीटेक कर रहा है। सात माह पहले दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। बाद में वर्षा के परिजन भी इस शादी से सहमत हो गए थे। दोनों मुलतान नगर में संजय सिंह के मकान में किराए पर रहने लगे।

पढ़ें : फल मंडी में सिपाही के पास बैठे प्रधान की हत्या से सनसनी, फोर्स तैनात
विज्ञापन

पति ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

हत्या
आरोप है कि शनिवार रात करीब ढाई बजे पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वर्षा की गला दबाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को कमरे में पंखे से लटका दिया। इस दौरान पति और उसका दोस्त कमरे का दरवाजा बंद कर भागने लगे तो मकान मालिक को शक हो गया। मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो अंदर वर्षा का शव लटका हुआ था। सूचना पर टीपी नगर पुलिस और वर्षा के मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों ने हेमंत और उसके दोस्त पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।

सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार वर्षा के भाई ने टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कोर्ट मैरिज करने के बाद पति और ससुराल वाले वर्षा से दस लाख रुपये और होंडा सिटी कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर वर्षा को गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। तहरीर पर हेमंत और उसके दोस्त नीटू पुत्र रामपाल निवासी बुडसैनी जिला बागपत के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें