फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी लव कुमार (35) का शव रविवार को फाजलपुर फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। वह 18 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे से लापता थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे और थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी लव कुमार मजदूरी करता था। वह 18 सितंबर की दोपहर घर से बिना बताए चला गया था। देर शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की थी लेकिन उसका सुराग नहीं लगा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस युवक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही थी। रविवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के परिजनों को फोन कर मौके पर बुला लिया। उन्होंने उसकी पहचान लव के रूप में की। सीओ दौराला ने बताया कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें