फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में डूबे ई-रिक्शा चालक का शव भूड़बराल रजबहे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ/जानी खुर्द। दो दिन पूर्व गंगनहर की भोले की झाल पर नहाते समय डूबे उपलहेड़ा निवासी बाबूराम (45) का शव भूड़बराल रजबहे से मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के गांव उपलहेड़ा निवासी बाबूराम ई-रिक्शा चालक था। शनिवार को बाबूराम अपने दोस्तों टीटू और महेश निवासी रिठानी के साथ गंगनहर की भोला की झाल में नहाने गया था। नहाते समय बाबूराम झाल में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबूराम की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने भोला झाल पुलिस चौकी पर गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार देर रात बाइक लेकर जा रहे भूड़बराल निवासी एक युवक ने रजबहे में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के चचेरे भाई मामचंद ने शव की शनाख्त की। बाबूराम की मौत पर पत्नी मंजु देवी, बेटी संजना, शिवानी और बेटे शिवम बिलखते रहे। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें