फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छह दिन से लापता समीर का शव गंगनहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। सात नवंबर को लापता हुए दौराला निवासी समीर (23) का शव बृहस्पतिवार सुबह गंगनहर से बरामद हुआ। पुलिस गोताखोरों की सहायता से गंगनहर में उसके शव को तलाश रही थी। बाद में परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुर्पूद-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

दौराला निवासी पिता मेहराजुद्दीन के अनुसार समीर सात नवंबर को सरधना निवासी मौसी के यहां जाने के लिए स्कूटी लेकर घर से निकला था। मौसी के यहां नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसकी स्कूटी गंगनहर के पास लावारिस हालत में मिली थी। परिजनों ने दौराला थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस समीर को तलाश रही थी।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस गोताखोरों को लेकर गंगनहर पर पहुंची। पुलिस ने गंगनहर से समीर का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मां शहनाज, भाई अकिल, बहन गुलिस्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। युवक गंगनहर में कूदा या गिरा, इसकी जांच की जा रही है। सीसीवीटी फुटेज देख रही है तथा उसके फोन की कॉल डिटेल भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें