फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शताब्दीनगर की बुजुर्ग महिला का था ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर रेलवे फाटक के पास मिला शुक्रवार को मिला शव शताब्दीनगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दयावती का था। ट्रेन से गिरने पर उनकी मौत हो गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर परिजन शनिवार को जीआरपी थाने पर पहुंचे। इसके बाद महिला की पहचान की गई।
विज्ञापन

दरअसल, मोहिउद्दीनपुर रेलवे फाटक के पास महिला का शव देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लोगों से पहचान का प्रयास किया था। उस समय पहचान नहीं हो पाई। शनिवार को शताब्दीनगर निवासी सचिन जीआरपी थाने पर पहुंचा। उसने बताया कि वह महिला का बेटा है। महिला का नाम दयावती था। सचिन ने बताया कि शुक्रवार को उनकी मां मोदीनगर में अपनी बहन पूनम से मिलने के लिए जा रही थी। जीआरपी थाना प्रभारी नीरज तोमर ने बताया कि शायद किसी ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत हुई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें