फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेजगढ़ी के पास युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी इलाके में मंगलवार सुबह एक खाली प्लॉट में तेजगढ़ी निवासी 38 वर्षीय रतन कुमार उर्फ टिल्लू का दो दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मंगलवार सुबह डायल-112 को खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक की पहचान रतन कुमार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार युवक दो दिन पूर्व सुबह के समय शौच के लिए गया था, तभी से लापता चल रहा था।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश की थी। मगर युवक की जानकारी नहीं हो सकी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें