फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिविल सेवा की तैयारी कर रही महिला का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम क्षेत्र में मंगलवार शाम सास से अनबन के बाद महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। महिला शादी के बाद सिविल सेवा की तैयारी की रही थी।
विज्ञापन

साबुन गोदाम निवासी अभिषेक त्यागी की शादी करीब पांच पूर्व पूजा से हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा है। अभिषेक नोएडा की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पूजा किसी कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया गया है कि मंगलवार शाम पूजा की किसी बात को लेकर अपनी सास से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। महिला के परिजन को सूचना दे दी है। मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें