गंगानगर सी ब्लॉक स्थित पार्क में लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत सोशल मीडिया
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के जंगल में बुधवार सुबह 55 वर्षीय कमल सिंह का शव पड़ा मिला।
ग्रामीणों के मुताबिक कमल पेंट करने का काम करता था। बुधवार सुबह वह जंगल में शौच के लिए गया था। करीब 10 बजे उसका शव सिखेड़ा-बहचौला रास्ते से जुड़ी चकरोड़ पर पड़ा मिला। लोगों ने बताया वह शराब का आदी था। इंचौली थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस बजरंग प्रसाद के मुताबिक रास्ते में शव मिला। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है, उसके आधार पर जांच की जाएगी।
-