मेरठ। थाना टीपी नगर क्षेत्र से एक सप्ताह पहले लापता हुए सुमित का शव बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टर नगर सड़क किनारे मिला। शव पर कोई चोट का निशान नहीं दिखाई दिया। शव मिलने पर घटना की जानकारी परिजन को दी। सुमित 23 अक्तूबर (भाईदूज) से ही गायब था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हालांकि परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक शव मिलने की सूचना मिली तो थाना टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान सुमित के रूप में की। उसके परिजन को सूचना देकर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी कोई शिकायत परिजन ने पुलिस को नहीं दी है। मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि सुमित भाईदूज का त्योहार मनाने के बाद लापता हो गया था। वह शराब का आदी था और इस वजह से उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ अपने मायके ( हापुड़) में रह रहे है।