फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर से निकले व्यक्ति का शव नहर किनारे मिला

विज्ञापन
गांव कूडी कमालपुर निवासी ओमपाल का फाइल फोटो, जिसका शव नहर में मिला। (स्त्रोत परिजन) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव कुड़ी कमालपुर से बुधवार रात से लापता ओमपाल सिंह (50) का शव गंगनहर में किनारे पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक को नहर से निकाला और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव कुड़ी कमालपुर निवासी ओमपाल सिंह बुधवार शाम घर से निकले थे। रात में घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने रात में ही ओमपाल को काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के नजदीक ही नहर किनारे ओमपाल का शव किनारे पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और ओमपाल सिंह के शव को नहर से निकाला। मृतक ओमपाल के परिवार में एक बेटा, दो बेटी हैं। सभी अविवाहित हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओमपाल खेती के साथ-साथ मजदूरी भी करता था। ओमपाल के पुत्र शुभम ने थाने में दी तहरीर में आशंका व्यक्त की कि पैर फिसलने से उसके पिता नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि बृहस्पतिवार को ही सूचना मिली। परिजनों ने नहर से शव निकालने के बाद सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें