कॉलोनी नवादा मार्ग पर ग्रामीणों के अनिश्चितकालीन धरने के दौरान समर्थन पत्र देते भारतीय किसान यू
- फोटो : SARDANA
भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने भी दिया समर्थन
सरधना। कालंदी-नवादा मार्ग पर सड़क निर्माण की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने धरने को समर्थन दिया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जल्द महापंचायत की जाएगी। करीब डेढ़ दशक से सड़क की हालत बदहाल है। पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। धरने के आयोजक धामा ठाकुर ने कहा कि सड़क निर्माण तक धरना जारी रहेगा। सपना सोम ने कहा कि सोमवार को वह धरने पर महिला शक्ति को भी जुटाएंगी। अध्यक्षता कय्यूम प्रधान व संचालन सुधीर तालियान ने किया। इस मौके पर राहुल पाली, प्रवीण, उदयपाल, नरेश कालंदी, बलबीर ठाकुर नवादा, निक्की तालियान, उर्वशी सिंह, राहुल प्रधान व प्रवीन सिंह आदि मौजूद रहे।