फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा प्रत्याशी ने शिक्षकों से समर्थन मांगा

विज्ञापन
रोहटा।  सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्
विज्ञापन
रोहटा। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षक चुनाव को लेकर था, जिसमें मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा का स्वागत हुआ। उन्होंने शिक्षकों से चुनाव में समर्थन और वोट देने की अपील की। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह और कॉलेज प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने श्रीचंद शर्मा को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भी अतिथि का स्वागत किया। श्रीचंद शर्मा ने शिक्षकों से संवाद करते हुए अपने पक्ष में मतदान का आग्रह किया। इस दौरान बृजभूषण गुप्ता, संजय त्यागी, राहुल चौधरी, बॉबी शर्मा, गौरव प्रमुख, मनोज प्रमुख, दयाल त्यागी, डोरी लाल शर्मा, विजय शर्मा, पवन त्यागी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें