सरधना। मानदेय और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और आशा
सरधना। मानदेय और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों का अनिश्चितकालीन धरना करीब 15 दिनों से जारी है। यह धरना सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला विंग के सामने चल रहा है। मांगों पर ठोस निर्णय न होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। आशा कार्यकर्ता वर्ष 2006 से स्वास्थ्य योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, पर महंगाई के अनुरूप भुगतान नहीं बढ़ा। कार्य बहिष्कार के कारण संस्थागत प्रसव सहित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में संस्थागत प्रसव पर प्रोत्साहन राशि 600 रुपये से बढ़ाकर 1800 रुपये करना शामिल है। एचबीएनसी विजिट का भुगतान 40 रुपये से 75 रुपये करने और 5जी स्मार्टफोन व इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी उपलब्ध कराने की भी मांग है। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। धरने में साईस्ता, पिंकी, अनीता, नौशाबा, ममता, पुष्पा, रिंकी, शिखा, सुधा, कविता, प्रमिता, नीशू, रीना, पूनम और सुमन सहित अन्य आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।