फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती
विज्ञापन

मवाना/हस्तिनापुर/सरधना/खरखौदा/ दौराला/बहसूमा/परीक्षितगढ़/ फलावदा/रोहटा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर शनिवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं में नेताजी के व्यक्तित्व एवं देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।
मवाना में सुभाष चौक स्थित नेताजी के प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चे, शिक्षक व शिक्षिकाएं प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। यहां श्योराज सिंह ने प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया व ईओ सुनील कुमार का आभार जताया। यहां चेयरमैन अय्यूब कालिया समेत नगर के गण्यमान्य लोगों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां भूपेंद्र त्यागी, अभयवीर गर्ग, आदित्य गोयल, आकाश गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभाविप की इकाई द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां शौर्य अग्रवाल, सागर प्रजापति, गौरव शर्मा, अर्जुन कुमार, सागर रस्तोगी, निखिल गुप्ता, शिवम, पिंटू आदि रहे। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मवाना खुर्द में प्रधानाचार्या रेखा शर्मा, ग्रुप कोऑर्डिनेटर सोनू यादव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां सिद्धम जैन, शुभम धामा, अर्श, मोहित राजपूत, रोहन, सागर, पुष्कर रहे। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में नेताजी की जयंती पर प्रबंध निदेशक एके विश्वकर्मा व स्कूल प्रबंधक वीरपाल शर्मा ने विचार रखे। पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा सब रजिस्ट्रार शांतिभूषण को पौधा भेंट किया। यहां समिति अध्यक्ष दर्शनलाल शर्मा, चिंटू त्यागी, संजीव पांडेय, समीर त्यागी रहे। बाल भारती पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अभय गर्ग ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। सरस्वती विद्या केंद्र रामराज प्रसाद वितरित किया। यहां प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल, प्रबंधक सनुज कुमार व कर्मचारी मौजूद रहे।
उधर, हस्तिनापुर के बंगाली बाजार चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस वेलफेयर सोसायटी ने जयंती धूमधाम से मनाई। यहां मुख्य अतिथि नितिन खटीक, अध्यक्ष सुशील नागर रहे। थाना परिसर में प्रभारी अशोक सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खंड विकास कार्यालय एडीओ विनीत भटनागर, वन विभाग में क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह, नगर पंचायत में चेयरमैन अरुण कुमार ने नेताजी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। एमवीएल आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में जयंती मनाई गई। भाजपा जिला के मंत्री सुनील पोसवाल ने माल्यार्पण किया। ग्राम रानी नंगला स्थित राजेश पायलट इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मर्नाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिलावर सिंह ने की व संचालन रजनीश विश्वकर्मा ने किया। यहां वरुण धामा, कुलदीप रस्तोगी, महावीर सिंह, प्रतिभा पोसवाल, नीलम शर्मा, उमा यादव, मंजू पाल रहे।
सरधना के संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. विदूषी त्यागी आदि रहीं। वहीं, अलीपुर स्थित कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी में जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। यहां प्रधानाचार्य वीना विहान, पंकज, फहमीदा, बरखा आदि रहीं। द्रोण पब्लिक स्कूल में पीस स्काउट गाइड इंडिया ने प्रबंध निदेशक संजय त्यागी को सम्मानित किया। यहां नेशनल ट्रेनिंग कमिश्नर मनोज तिवारी, निशा, प्रियंका और अमित तिवारी, प्रधानाचार्या काजल त्यागी रहे। ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. अमरीश जैन व उप प्रधानाचार्य सौरभ जैन ने नेताजी के जीवन के बारे में बताया। यहां स्नेहा, सोनिया, श्वेता वर्मा, गीता, बुसरा आदि रहीं। केके पब्लिक स्कूल में प्रबधंक सुशील कुमार व सचिव संजीव कुमार ने नेताजी के जीवन के बारे में बताया।
खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में सुभाष चंद बोस की जयंती पराक्रम व राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाई। डॉ. शैलजा के नेतृत्व में आयोजित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी में 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। यहां डॉ. एमसी शर्मा, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. गीता गुप्ता, संजीव कुमार, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सुरभि रहे।
दौराला में पूर्व प्रमुख संजीव के आवास पर भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां संजीव राघव, पुरुषोत्तम उपाध्याय, नवाब सिंह अहलावत, मुदित शर्मा, देवेंद्र सभासद, ओमप्रकाश, सुभाष ठेकेदार, अमित गुप्ता, सेंसर दौराला, गौरव चौधरी, नीरज आदि रहे। बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा ने चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां विनोद कुमार, दीपक, पूनम बंसल, रश्मि आदि मौजूद रहे। विद्या एकेडमी में प्रधानाचार्या रेखा चौधरी के नेतृत्व में नेताजी की जयंती मनाई। यहां नीलम शर्मा, रेनू, पूजा, पवन, मनोज, प्रमोद, सुभाष, ब्रजपाल, अर्चना रहे।
बहसूमा के डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सचिव जगदीश त्यागी ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। यहां कोआर्डिनेटर अनुज त्यागी, शिल्पा, अमित गुप्ता, मंजू तोमर, प्रदीप गुप्ता, रेणू, आयशा व अलका का सहयोग रहा। वहीं, स्वामी विवेकांनद इंटर कॉलेज सदरपुर में भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मर्नाई। प्रबंधक मनोज कुमार व प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
परीक्षितगढ़ के डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निदेशक रवींद्र चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं, गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय, तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय खजूरी में नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म दिवस मनाया गया।
फलावदा नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद के आवास पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। यहां सभासद अकरम, दयाचंद, अनवारुल हक शांदा, खलील अंसारी, मतलूब, शराफत अली आदि उपस्थित रहे।
रोहटा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां मनोज कुमार, ज्योति सिवाच, विनोद कुमार, कोशिक, सुशील सिंह, जगवीर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं, श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रासना के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। यहां निबंध, पोस्टर, क्विज, भाषण आदि प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव प्रदीप त्यागी, डॉ. आरके पालीवाल, प्राचार्या रंजू नारंग, डॉ. सुनील कुमार, मदनपाल, हरमीत सिंह, सुबोध कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद आदि रहे।
सरूरपुर में भारतीय मतदाता संघ के तत्वावधान में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने उनके पराक्रम को नमन किया। यहां सुरेश पूनिया, अमृत कश्यप, अंकुर पायल, राहुल शर्मा, गगन शर्मा आदि मौजूद रहे।
जानीखुर्द क्षेत्र के सिवालखास कस्बे में नेताजी सुभाष चन्द्रबोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भाजपा नेता अनवर कुरैशी, राजू, अकरम, मुदस्सिर चौहान, अमित, राशिद अल्वी, सद्दाम, रजनीश, सुल्तान, सोनी चौहान, अनुज चौधरी रहे।
विज्ञापन

विजेताओं को सम्मानित किया
माछरा क्षेत्र के शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स शौल्दा में आजादी के आंदोलन में नेताजी की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें गौतम व निधि प्रथम, खुशबू सिंधू व अल सहादत द्वितीय, अक्षिता खटाना व संजना ने तृतीय रहीं। संस्थान के उप निदेशक पदमसेन मित्तल विजेताओं सम्मानित किया। उधर, चौधरी शिवनाथ सिंह शांण्डिल्य पीजी कॉलेज माछरा में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को कॉलेज प्राचार्य एसके शर्मा द्वारा प्रतीक चिह्न दिए गए। यहां मुकेश कंसल, शिवानी सैनी, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. रतेन्द्र कुमार, प्रभुदयाल सिसोदिया, सुनील भारती, नेपाल सिंह, यशपाल सिंह, हिमानी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें