फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मौके पर खड़ा आरोपी कैंटर व क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

खरखौदा। हापुड़ रोड़ पर कैली स्थित निर्माणाधीन फ्लाई के सामने कैंटर ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के मोबाइल द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खरखौदा थाना पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार जिला हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी मनोज कुमार(39) पुत्र बलराज सिंह शनिवार को बाइक से मेरठ निवासी दोस्त से मिलने आया था। शाम को घर लौटते समय निर्माणाधीन कैली फ्लाईओवर के सामने विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार कैंटर ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेंट न होने के चलते मनोज का सिर पर कैंटर व सड़क से टकरा गया। गंभीर रुप से घायल मनोज को अस्पताल लेकर पहुंचे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मनोज के मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निर्माण में देरी बन रही है हादसों का कारण
हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी पिछले छह माह से मेरठ से हापुड़ तक 90 प्रतिशत कार्य करने का दावा कर रही है। हालांकि कांवड़ यात्रा के दौरान कंपनी में अस्थाई रुप से फफूंडा व खरखौदा बाईपास की ओर सड़क को चालू कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी हापुड़ से मेरठ के बीच में कई जगहों पर अभी भी केवल कच्चा ही कार्य हुआ है। लोगों के मुताबिक संकरा रास्ता हादसों का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

मनोज के परिजनों की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। - मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा।

सड़क हादसे के मृतक मनोज का फाइल फोटो- फोटो : KITHOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें