फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मोहल्ला गुजरान गेट पर मृतक सहदेव के घर पर मौजूद लोग पूछताछ करती पुलिस - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

सरधना। सरधना-बिनौली मार्ग पर छबड़िया मोड़ के पास बुधवार दोपहर ई-रिक्शा ने बाइक सवार भाईयों में टक्कर मार दी। हेलमेट न होने से बाइक चला रहे युवक का सिर सीधा सड़क से टकरा गया। जिससे सिर में गंभीर चोट आई। नाजुक हालत में दोनों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छबड़िया गांव निवासी अशोक का परिवार सरधना मोहल्ला गुजरान गेट में किराये के मकान में रहता है। बुधवार दोपहर अशोक का 18 वर्षीय पुत्र सहदेव छोटे भाई मोहित के साथ बिनौली मार्ग छबड़िया मोड़ से एक मिस्त्री के यहां से होकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सामने से अए ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चला रहे सहदेव का सिर हेलमेट नहीं होने की वजह से सीधा सड़क से टकरा गया। जिसमें उसे गंभीर चोट आईं। वहीं, मोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दोनों को पहले नगर के नर्सिंग लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजन दोनों को मोदीपुरम स्थित निजी असप्ताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने सहदेव को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहित को आईसीयू में रखा है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कई घंटे बाद घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लोगों के मुताबिक अशोक मूल रूप से खतौली के ककराला गांव निवासी है। जो कुछ साल पहले छबड़िया गांव में आकर बसा। काम की तलाश में सरधना के गुजरान गेट मोहल्ले में पांच बेटों व तीन बेटियों के साथ किराये के मकान में रहने लगा। परिजनों के अनुसार सहदेव नगर में ही टेंपो चलाता था।

मृतक सहदेव का फाइल फोटो- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें