फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज होगा महाराजा सूरजमल की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सकौती टांडा में आज रविवार को महाराजा सूरजमल की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने बताया कि यह आयोजन जाट समाज की एकता और नव-निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने समाज को शिक्षा, संस्कार और रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिनका हेलीकॉप्टर कृषि विवि में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विवि से कार्यक्रम स्थल हितकारी इंटर कॉलेज तक वह कार में सवार होकर जाएंगे। राजस्थान के पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा सांसद हनुमान बेनीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह, संजीव बालियान, महिपाल ढांडा समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार समारोह में देश-विदेश से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें