फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने समाप्त किया धरना

विज्ञापन
मंडी समिति के गेट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करते तहसीलदार। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। मंडी समिति के मुख्य गेट पर दिया जा रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। अधिकारियों द्वारा पकड़ी गई धान से भरी ट्रॉली पर कार्रवाई न करने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। धान से लदी ट्राली नहीं छोडने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। जो बुधवार की सुबह तक चला। सुबह तहसीलदार अजय उपाध्याय भाकियू कार्यकर्ताओं के मध्य पहुंचे तथा मंडी समिति अधिकारियों को साथ लेकर वार्ता की। धान की ट्राली को बिना कार्रवाई छोड़े जाने पर भाकियू ने अपना धरना समाप्त कर दिया। वहीं ज्ञापन के माध्यम से किसानों के उत्पादन पर आने जाने पर कोई टैक्स नहीं, पराली जलाने पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, 25 नवंबर तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान हो, मंडी समिति स्थित किसान कार्यालय की साफ सफाई कराने और समिति की हर माह 20 तारीख को अवकाश तय किए जाने की मांग की। इस दौरान धरने पर चौ.नरेश, संजय दौरालिया, तेजपाल सिंह, जगबीर सिंह, डॉ. टीटू, सतेंद्र व प्रनवीर सिंह आदि थे। वहीं एक व्यापारी ने मंडी समिति गेट पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा दिया। जिससे पुलिस ने मामला बढ़ने का अंदेशा जताते हुए फोर्स की मांग की। हालांकि तहसीलदार ने पहले ही धरना समाप्त कर दिया। जिससे स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें