सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार देररात सरधना थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग कट के पास एक अधेड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सरूरपुर व सरधना पुलिस ने शव की पहचान कैलाशचंद (62) पुत्र रघवीरा निवासी बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के रूप में की। हादसे को लेकर सरधना पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि नानू में मृतक की सुसराल है। मृतक बुधवार दिन में किसी को बिना बताए ही पैदल ही सुसराल के लिए निकले थे। जिसके चलते परिजन उन्हें तलाश कर रहे थे। वहीं, परिजन अधेड़ के शव को बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही अपने साथ ले गए। संवाद