फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कार्पियो सवार हमलावरों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में पीएल शर्मा रोड पर रविवार दोपहर स्कार्पियो सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े सड़क पर उत्पात मचाया। आरोपियों ने बिना वजह युवक फहीम को जमकर पीटा। हमले में फहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले का वीडियो एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में लग गई है। पीड़ित युवक की तलाश की जा रही है।
रोहटा रोड निवासी फहीम अपने एक दोस्त के साथ रविवार को पीएल शर्मा रोड पर किसी काम से आया था। फहीम अपने दोस्त के साथ सड़क पर पैदल बेगमपुल की तरफ आ रहा था। काले रंग की स्कार्पियो सवार आधा दर्जन युवकों ने ओवरटेक कर फहीम का रास्ता रोक लिया। स्कार्पियो सवार हमलावरों ने फहीम के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। फहीम ने गाली गलौज का विरोध किया। आरोपियों ने फहीम के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान पीएल शर्मा रोड पर दहशत फैल गई। कुछ दुकानदारों ने बीच बचाव का प्रयास किया। हमलावरों ने व्यापारियों के साथ अभद्रता की। मौके पर व्यापारियों के अलावा राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में फहीम बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर फहीम को मृत अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए। हमले की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। हमलावरों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें