फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर चाकू से किया हमला, दूसरे युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

Sun, 09 Feb 2020 04:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक की बेल्ट से पिटाई करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में रविवार को मारपीट के दो अलग- अलग मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहला मामला-
दिल्ली- देहरादून हाईवे पर दुलहैडा गांव के पास दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। बताया गया कि सिवाया गांव का रहने वाला युवक नोएडा जा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने हमला किया है। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दूसरा मामला-
वहीं थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र के शांति मंडप के पास एक युवक की पिटाई का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। डीजे की आवाज में स्कूटी का हॉर्न सुनाई नहीं दिया तो स्कूटी सवार दबंग युवकों ने एक युवक को बेहरहमी से पीटा। इस दौरान राहगीरों ने युवक को बचाया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें