फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कष्टों को हरने वाला है अष्टान्हिका सिद्धचक्र महामंडल विधान

विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर पर विधान में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में आषाढ़ माह के अष्टान्हिका महोत्सव के अवसर पर श्री पंचमेरू नंदीश्वर जिनालय में श्री 1008 सिद्धच्रक महामंडल विधान का शुभारंभ मूलनायक शांतिनाथ भगवान की मुख्य वेदी पर जलाभिषेक और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन

ध्वाजारोहण करने का सौभाग्य राजेंद्र कुमार जैन और सुमन जैन को प्राप्त हुआ। सभी पात्रों में आदर्श जैन, आशीष जैन शास्त्री, आयुष जैन आदि का क्षेत्र के सदस्य एवं विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने मंगल तिलक लगाकर सम्मान किया। अनुष्ठान में सकलीकरण, मांडला शुद्धि एवं मंगल कलश स्थापना के साथ-साथ अष्टप्रातिहार्य एवं अष्ट मंगल द्रव्य पूर्ण विधि विधान के साथ स्थापित किए गए। श्रद्धालु मूलनायक वेदी से शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा को लेकर स्वर्णमयी नंदीश्वर जिनालय पहुंचे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान का जलाभिषेक किया। शांतिधारा कमला बाई जैन, अंजू पर्व जैन, शनाया जैन ने की। सिद्धचक्र महामंडल विधान के मांडले पर आठ अर्घ्य मांडले समर्पित किए गए। प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर के प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि यह विधान 10 जुलाई तक चलेगा।
मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि यह मंगल विधान कष्टों को हरने वाला है और शांति प्रदाता है। आषाढ़ की अष्टान्हिका में सिद्धचक्र विधान करने का अपना अलग ही महत्व होता है। उन्होंने मंगल प्रवचनों में विधान की महिमा का गुणगान किया तथा सभी श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। विधान में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। विधान की व्यवस्थाओं में महाप्रबंधक मुकेश जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन, नवनीत जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र पर धर्म चर्चा करते हुए शास्त्र प्रवचन किया गया। रात्रि में भगवान की आरती और भजन के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान की संगीत मधुर लहरियों पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सहयोग क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, राजीव जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, गुरमीत, अनुपम, सुदर्शन जैन, नवनीत जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें