मवाना। रविवार सुबह मुबारिकपुर में सुशील के खेत में 12 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। खेतों में काम कर रहे मजदूर और किसान वहां से भाग गए। थोड़ी देर में अजगर निकलने की जानकारीगांव में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और हस्तिनापुर के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। संवाद