मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने बुधवार को मेरठ महानगर में स्मार्ट प्री-पेड मीटर को लेकर बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया। मेरठ जोन-1 के मुख्य अभियंता मुनीष अरोड़ा के नेतृत्व में नौचंदी, सेंट्ल मार्किट शास्त्रीनगर में लोगों को स्मार्ट प्री-पेड मीटर को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर में निगेटिव बैलेंस नहीं होना चाहिए। इस दौरान उपभोक्ताओं के मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराया गया और उन्हें रिचार्ज करने के आसान तरीके बताए। यह अभियान दो से सात फरवरी तक चलाया जा रहा है। संवाद