मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को धूमधाम से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर एपी शर्मा ने किया। चेयरमैन राजेश मित्तल, उपाध्यक्ष चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल, प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनु तोमर ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, बाल लीला, राधा-कृष्ण प्रेम व विरह, द्रौपदी चीरहरण, गोवर्धन पर्वत लीला, महाभारत प्रसंगों की प्रस्तुति व नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। संवाद