सरधना। मुल्हेड़ा के पंचायत घर में घूमते निराश्रित गोवंश। ग्रामीण
सरधना। विकास खंड के गांव मुल्हेड़ा में फसलों को नष्ट कर रहे निराश्रित गोवंशों को तीन दिन से पंचायत घर में बंद किया हुआ था। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पशुओं को गोशाला में भिजवाया। एसडीएम ने देहात क्षेत्र में अभियान चलाकर निराश्रित पशुओं को पकड़ने का आश्वासन दिया।
सरूरपुर विकास खंड क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा में किसानों ने गेहूं और सरसों की फसल को नष्ट कर रहे निराश्रित गोवंशों को पकड़कर पंचायत घर में बंद कर दिया था। बताया था कि पिछले काफी समय से बेसहारा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ब्लाॅक अधिकारियों ने टीम भेजकर अभियान चलाते हुए गोशाला में भेजने का आश्वासन दिया था। टीम के नहीं पहुंचने पर परेशान ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं को पकड़कर मुल्हेड़ा ग्राम पंचायत घर में इन्हें बंद कर गेट लगा दिया था। इसके बाद निराश्रित पशु सर्दी में रातभर खुले आसमान में घूमते रहे। मामला एसडीएम नारायणी भाटिया के संज्ञान में आने पर सरूरपुर ब्लाॅक की टीम को मौके पर भेजकर सभी बेसहारा पशुओं को अलग-अलग गोशालाओं में भिजवाया। उन्होंने जल्द गांवों में अभियान चलाकर पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने का आश्वासन दिया।