फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों के जमीन न देने पर बदला लिंक रोड का अलाइनमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड का अलाइनमेंट अब बदला जाना तय माना जा रहा है। आशीर्वाद अस्पताल का कुछ भाग और दो दुकानों की जमीन लेकर मार्ग निकाला जाना था। अब दोनों दुकानदारों ने जमीन देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में पिछले करीब डेढ़ महीने से मार्ग का निर्माण रुका हुआ है। वहीं आशीर्वाद अस्पताल के बराबर में प्लॉट मालिक से बात कर जमीन लेने की तैयारी की जा रही है। मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

लिंक रोड को 31 मार्च तक खोला जाना था लेकिन तीन महीने और अधिक बीत जाने के बाद भी इसे नहीं खोला जा सका है। ये हाल तब है जबकि इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। सड़क निर्माण 90 फीसदी तक पूरा करने के बाद मेडिकल स्टोर द्वारा जमीन देने पर असहमति से पेंच फंसा हुआ है। मेडा अफसर स्टोर संचालक व गिफ्ट सेंटर मालिक से वार्ता भी कर रहे हैं लेकिन मामला नहीं बन पा रहा। जाम की समस्या से राहत मिलेगी। राज्यसभा सदस्य डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इसके लिए पहल की और सेना ने अपनी आवासीय कॉलोनी परिसर में से 2.369 एकड़ (9585 वर्ग मीटर) भूमि दी। इसके लिए सेना को भुगतान किया गया।
रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली 825 मीटर लंबी लिंक रोड को 31 मार्च को खोला जाना था, लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हो पाया। मौजूदा स्थिति में रेलवे रोड की ओर से करीब सौ मीटर मार्ग का निर्माण अधूरा है। बाकी हिस्सा समतल कर दिया गया है। सड़क पर घुमाव देने का काम भी हो गया है। यह रास्ता शहर के बाहर से ही लोगों को उनके स्थान पर पहुंचने में सहायक साबित होगा।
विज्ञापन

बागपत रोड पर आशीर्वाद अस्पताल का 75 मीटर क्षेत्रफल मार्ग में आ रहा है। अस्पताल प्रबंधन तो जमीन देने को तैयार है लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक व गिफ्ट सेंटर स्वामी से कई बार वार्ता के बाद भी रजामंद न होने से पेंच फंस गया है। मेडा की ओर से करीब छह करोड़ रुपये में सड़क बनाने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया। जैन नगर के मकानों के पीछे से सटाकर करीब सात मीटर चौड़ी सड़क निर्माण शुरू किया गया। गत 13 मार्च 2024 को डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उद्घाटन किया था। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक व गिफ्ट सेंटर की ओर से जमीन नहीं दी जा रही। ऐसे में अस्पताल के बराबर के प्लॉट से सड़क निकालने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

दुकानदार बोले पहले पूछा नहीं अब कर रहे बात

दुकानदारों का कहना है कि मेडा की ओर से दुकानदारों से मार्ग निर्माण से पहले कोई बात नहीं की गई। अब रास्ता खोलने के समय जमीन मांगी जा रही है। मेडिकल स्टोर संचालक संजीव गोयल का कहना है कि सालों से दुकान को जमाया है। आसपास चिकित्सकों के क्लीनिक व अस्पताल हैं जिनसे लोग दवा लेने आते हैं। अन्यत्र मेडिकल स्टोर कैसे चल पाएगा। उधर, दूसरी ओर लोनिवि की ओर से लिंक रोड पर बजरी व अन्य सामान हटाने का काम किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें