फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अचानक खरखौदा थाने में निरीक्षण करने जा पहुंचे एडीजी, मिली खामियां, एसपी देहात को कार्रवाई के निर्देश दिए

विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचा फरियादी, इस दौरान थाना प्रभारी से पूछताछ करते एडीजी। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। अनलॉक के बाद थाना दिवस लगना शुरू हो गया है। परंतु गाइड लाइन के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे थाना दिवस पर बुलंदशहर से मेरठ जा रहे एडीजी खरखौदा थाने में पहुंच गए। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। उन्होंने एसपी देहात से लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर शासन की गाइडलाइन का पुलिस भी पालन नहीं कर रही है। शनिवार को थाना दिवस में दो लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान बुलंदशहर से मेरठ लौट रहे एडीजी राजीव सबरवाल अचानक खरखौदा थाने में निरीक्षण करने पहुंच गए। थाने में कोविड-19 हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी बिना दस्ताने के मिली। जिस पर एडीजी ने नाराजगी जताते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया।
इसके बाद शिकायत लेकर पहुंचे गांव कैली निवासी निर्दोष त्यागी व पांच गांव निवासी युवक से एडीजी ने समस्या के बारे में जाना। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक वह काफी समय से शिकायत लेकर थाने आ रहे हैं परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं होता है। एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निपटारा करने की बात कही। इस दौरान थाना दिवस में राजस्व विभाग का कोई अधिकारी, कर्मचारी नहीं मिला। अभिलेख की जांच में उन्हें कई खामियां मिली।
विज्ञापन

बाद में पीआरओ ने एसएसपी से फोन पर बात करने का प्रयास किया, परंतु कॉल रिसीव नहीं हो सकी। जानकारी पर पहुंचे एसपी देहात अविनाश पांडेय से एडीजी ने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाद में एसपी देहात ने भी निरीक्षण किया

खरखौदा थाने में कोविड-19 हेल्पडेस्क पर रजिस्टर चेक करते एडीजी।- फोटो : KITHOR

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात व सीओ को निर्देश देते एडीजी।- फोटो : KITHOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें