फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुजफ्फरनगर के लिए... भूनी टोल प्लाजा पर हंगामा करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी टोल प्लाजा पर हंगामा करने वाले पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर (मेरठ)। मेरठ-करनाल रोड पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर हंगामा और रौब गालिब करने वाले आरोपी मुजफ्फरनगर के थाना रोहाना के गांव कुटेसरा निवासी नितिन शर्मा, मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी निवासी अतुल त्यागी और गांव नेक थाना जानी निवासी बिट्टू पूनिया को भूनी चौराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टोल प्रबंधक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
बीते मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में भूनी टोल प्लाजा पर कुछ युवक अपने वाहनों से बिना शुल्क दिए टोल पार करना चाहते थे। टोलकर्मी द्वारा शुल्क मांगे जाने पर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए टोल पर हंगामा कर दिया। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल दिया। वीडियो में आरोपी युवक टोलकर्मी से बहस करते और खुद को प्रभावशाली बताते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। तीनों आरोपियों को चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्रवाई करने के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें