फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से अभद्रता पर आरोपियों की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कॉलेज से घर लौट रही ढिकौली काॅलोनी निवासी दो छात्राओं का पीछा करते हुए दो युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एक छात्रा के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ढिकौली काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ मवाना पढ़ने आती है। बीते 4-5 दिन से उसकी बेटी को नगर निवासी साहिल व उसका साथी दिनेश फब्तियां कसते और अश्लील बात करते। इससे छात्राएं बहुत अधिक परेशान थीं। सोमवार को उसकी बेटी अपनी सहेलियों के साथ मवाना से घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे दोनों आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया। छात्राओं द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और दोनों युवकों की धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें