फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENCOUNTER : मारा गया 50 हजार का इनामी, SSP को कंधों पर उठाकर मनाई खुशी

Wed, 16 Aug 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसएसपी कंधों पर उठाकर खुशी मनाते पुलिसवाले
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मीरापुर इलाके में बुधवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन ठाकुर को ढेर कर दिया। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मृतक बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और एक देशी तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बदमाश नितिन अपने एक साथी के साथ मीरापुर थाना क्षेत्र के नंगला खेपड गांव में किसान श्यामवीर की हत्या करने आये थे। किसान श्यामवीर अपने बेटों के साथ सुबह खेत पर आया तो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों को देखकर किसान ने पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना दी।
विज्ञापन


मीरापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में बुलंदशहर निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में दरोगा घायल
एनकाउंटर से खुश लोगों ने एसएसपी अनंत देव को कंधों पर उठाकर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। मुठभेड़ में घायल दरोगा मनोज कुमार व एक पुलिस पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक बदमाश बुलंदशहर के अगौता थाने के पबरसा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ पश्चिमी यूपी के कई जिलों के थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें