मेरठ। राज बाला त्यागी की स्मृति में खिर्वा रोड ज्ञान भारती में आयोजित दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में गाजियाबाद की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में गाजियाबाद की टीम ने त्रिपाठी क्लब की टीम को 22-20 से हराकर दो अंक प्राप्त किए और पहला स्थान प्राप्त किया। त्रिपाठी क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। अलीगढ़ की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को 30-20 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुजफ्फरनगर की टीम चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर व अनिता गर्ग ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन सचिव अशोक त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर एमएस त्यागी, प्रज्ञेश गुप्ता, दीप्ति तोमर, सिमरन, भूपेंद्र, विकास, खुशी आदि मौजूद रहे। संवाद