फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने के आरोपी कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। बीते सोमवार को एक गांव निवासी किशोरी दुकान पर सामान लेने जा रही थी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया था। परिजन किशोरी को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टूटी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें