फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूधिया से लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। गांव गैसूपुर निवासी दूधिया ब्रह्मपाल से बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर 49 हजार रुपये लूटने के मामले में पकड़े गए आरोपी जसवीर ने थैला बरामद करने के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जसवीर उर्फ यशवीर पर जनपद मेरठ और बागपत के थानों में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थाना किठौर के गांव गैसूपुर निवासी दूध व्यापारी ब्रह्मपाल सिंह नौ दिसंबर को नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर अपने गांव साइकिल पर जा रहा था। नारंगपुर रजबहे के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे नकदी भरा बैग लूट लिया था।
लूट में शामिल बदमाश विनित पुत्र ओमपाल दिल्ली नजफगढ़ को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से एक बाइक और 24500 रुपये की नकदी बरामद की थी। उसके साथी जसवीर उर्फ यशवीर निवासी गांव चिरचिटा थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत हाल पता गांव सैफपुर थाना हस्तिनापुर के फोन की लोकेशन के आधार पर उसे जानी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। दूध व्यापारी से लूटा हुआ बैग बरामद करने के लिए पुलिस उसे गांव शिवपुरी के जंगल में लेकर पहुंची तभी जसवीर ने उप निरीक्षक रजनीकांत की पिस्टल छीनकर भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से जसवीर घायल हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आठ हजार रुपये व लूटा हुआ बैग, पास बुक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें