फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आगजनी का आरोपी पौने दो साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा में करीब पौने दो साल पहले प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर बैठे विशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में आगजनी और पथराव किया था। 9 अप्रैल, 2023 को पलड़ा गांव में विशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विशु हत्याकांड के बाद गांव में बवाल हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद भड़के लोगों ने दूसरे समुदाय के दो मकानों में आग लगा दी थी और पथराव भी किया था। बताया गया कि दो धर्मस्थलों में तोड़फोड़ की गई थीं। दो ट्रैक्टर के साथ ही गेहूं और गन्ने की फसलों को भी जला दिया गया था। हस्तिनापुर पुलिस ने 14 नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। आगजनी के मामले में पुलिस ने मनीष पुत्र हरीश निवासी गांव दरियापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मनीष पर हस्तिनापुर में एक और मवाना थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें