वहीं, मौके पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। शहर का हाल देखिए, इस दौरान एसपी सिटी की गारद यह सब देखती रही। आरोप है कि पुलिस ने फोन तक नहीं उठाए। इसके बाद आरोपी को माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन समर बहादुर सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव का कार्यक्रम बदला, अब मेरठ में आठ मई को करेंगे रोड शो, हर तरफ नजर आएगी साइकिल
आरोपी करता रहा गुमराह
लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया। मोबाइल में कुछ युवतियों के नंबर मिले। जब आरोपी से उसका पता पूछा गया तो कभी उसने अब्दुल्लापुर का रहने वाला बताया तो कभी राली चौहान का।