फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दबिश देने पहुंची पुलिस को देख छत से कूदा आरोपी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरों में गंभीर चोटें आईं, पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

- पुलिस कार्रवाई पर आरोपी की पत्नी ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना (मेरठ)। कस्बे के अटौरा मार्ग स्थित एक मकान पर मारपीट के मामले में रविवार को दबिश देने पहुंची मवाना थाना पुलिस को देखकर आरोपी अथर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए छत से कूदकर भागने की कोशिश की लेकिन वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला कल्याण सिंह में अटौरा मार्ग पर स्थित पैथोलॉजी लैब के संचालक आकिल ने 27 मार्च को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 26 मार्च को नगर के तीन लोगों ने लैब में घुसकर मारपीट की और धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अमन का शांति भंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस गिरफ्तारी के लिए अटौरा मार्ग स्थित आरोपियों के घर दबिश देने पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी अथर घर के अंदर भाग गया। पुलिस टीम उसके पीछे-पीछे मकान में घुस गई। इसी दौरान अथर ने मकान की छत से छलांग लगा दी जिससे उसके पैरों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी की पत्नी ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें