फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक की आत्महत्या के मामले में आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर चार-बी में डीजे संचालक जयवीर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अंकुर को रविवार गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शताब्दीनगर निवासी जयवीर शादी समारोहों में डीजे बजाने का काम करता था। तीन महीने पूर्व जयवीर ने पत्नी के अवैध संबंध के चलते कमरे में लगे पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उसकी बेटी ने अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ परतापुर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस मामला दर्ज कर पत्नी को जेल भेज चुकी है। वहीं, इसी मामले में फरार चल रहे अंकुर निवासी शताब्दीनगर को भी अब गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें