फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने अधिष्ठापन समारोह मनाया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..साकेत स्थित होटल डाइनिंग इन में रोटरी क्लब संस्कार के कार्यक्रम के दौरान मंचासीन - फोटो : mrt
विज्ञापन
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ संस्कार 2025-2026 का अधिष्ठापन एवं गवर्नर आफिशियल विजिट कार्यक्रम साकेत के पास होटल में हुआ। मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर डिस्टि्रक्ट-3100 के नितिन अग्रवाल और क्लब के संरक्षक सुनील भराला रहे। कार्यक्रम में रोटरी वर्ष 2025-26 अध्यक्ष सारंग शर्मा और पायल दीक्षित ने सह सचिव को दायित्व सौंपा। नितिन अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब संस्कार समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। पोलियो उन्मूलन सहित अन्य अभियानों में संस्था की सक्रिय भूमिका रही है। संस्थापक अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि रोटरी सत्र 2025-26 में क्लब की ओर से 11 गरीब बच्चों को कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा के लिए निशुल्क प्रवेश कराया गया है। कार्यक्रम में प्रणय गुप्ता, एसके दीक्षित, पायल दीक्षित, हार्दिक शर्मा, चिन्मय भारद्वाज, एसएन माहेश्वरी, प्रशांत कौशिक, गौरव पाठक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें