फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के नाम पर ऋण निकालकर आरोपी फरार

विज्ञापन
महिलाओं के नाम पर लोन निकालकर फरार। पीडित थाने में तहरीर लेकर पहुंची। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। प्रीतनगर निवासी तीन महिलाओं ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए कहा कि आरोपी ने समूह बनाकर उनके नाम पर लाखों रुपये निकाल लिए और भाग गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रीतनगर निवासी शारदा ने तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में आरोपी काफी समय से परिवार के साथ रहता था। आरोपी ने उसके नाम पर समूह बनाकर सत्या कंपनी से 50 हजार, फ्यूजन कंपनी से 75 हजार रुपये का ऋण निकाला। आरोपी कहता था कि उसे चांदी का व्यापार करना है। आरोपी ने उससे पांच ग्राम सोना, 10 तोले चांदी की पाजेब व 10 हजार रुपये नकद लिए। वहीं, प्रीतनगर निवासी वर्षा ने भी आरोपी पर समूह बनाकर उसके नाम पर सूर्योदय कंपनी से 50 हजार, सेटिंग कंपनी से 50 हजार, सियल कंपनी से 60 हजार रुपये उसके आधार कार्ड पर ऋण के रूप में उठाए। साथ ही 10 हजार नकद भी लिए।
मोहल्ला तिहाई निवासी फरमीना ने तहरीर में बताया कि आरोपी ने उसके आधार पर 30 हजार, 40 हजार, 45 हजार रुपये अलग-अलग कंपनी से ऋण के रूप में लिए। आरोपी रात में सामान लादकर परिवार के साथ लापता हो गया। तीनों महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें