फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला तो पहुंचा जेल

विज्ञापन
तीन तालाक का आरोपी। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला तो पहुंचा जेल
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला बूढ़ाबाबा निवासी एक महिला को उसके तीन माह के बच्चे संग मारपीट कर मायके वालों के साथ घर से निकाल दिया। महिला के परिजनों ने तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
विज्ञापन

थाना गंगानगर क्षेत्र के कसेरू बक्सर निवासी राजेंद्र पुत्र सुक्के ने सोमवार को पुत्री के बूढ़ाबाबा निवासी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। राजेंद्र ने बताया कि उसकी पुत्री ज्योति से मोहल्ला बूढ़ाबाबा निवासी युवक ने तीन वर्ष पूर्व यह कहकर शादी की थी कि उसकी पहली पत्नी से तलाक होने के बाद वह उससे दूसरी शादी कर रहा हैं। युवक ने डेढ़ वर्ष पूर्व ज्योति से शादी कर ली। राजेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद युवक ने उसकी बेटी से भी दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। तीन माह पूर्व उसकी बेटी ज्योति को एक बेटा हुआ। आरोप है कि अब युवक अपनी पहली पत्नी को भी घर ले आया। आरोप है कि पहली पत्नी व पति ने उनकी बेटी ज्योति के साथ मारपीट की, उसे जलाने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों उसे बचाया। सोमवार सुबह परिजन ज्योति से मिलने पहुंचे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने सरधना थाने में मामले की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उनकी मदद नहीं की और उन्हें थाने से चलता कर दिया। परिजनों ने ज्योति को बेटे सहित घर से निकालने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही है। इस मौके पर राजेंद्र, जोगेंद्र, धनीराम, बिजेंद्र, कवरपाल, राजू, राजवीर, राजकुमार, बबली आदि मौजूद रहे। वहीं, थाना प्रभारी ने मामले की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें