फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बस की टक्कर से हुई सिपाही की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी, हादसे ने दिया कभी न भुलाने वाला गम

Fri, 09 Jun 2023 11:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर में बस की टक्कर से सिपाही की मौत हो गई। सिपाही की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घर में किलकारियां गूंजने वाली थीं कि हादसे ने परिजनों को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र में मवाना रोड पर बस की टक्कर से हुई सिपाही की मौत की खबर पर परिजन काफी देर तक विश्वास ही नहीं कर सके। वह लगातार पुलिस से पूछते रहे कि दुर्घटना के बाद अजय को किस अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के मुताबिक अजय की पत्नी गर्भवती है, जल्द ही परिवार में खुशियां आने वाली थीं, परंतु यह हादसा सदा के लिए दुख दे गया।

 

मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी अजय कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार 2019 बैच के सिपाही थे और सहारनपुर में पीएसी में तैनात थे। फिलहाल अजय की ड्यूटी नौचंदी मेले में लगी थी।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अजय शुरुआत में बस से नौचंदी मेले में ड्यूटी जाते थे लेकिन सुबह ड्यूटी खत्म होने पर घर आने के लिए कोई साधन नहीं मिलने से परेशानी होती थी। इसके बाद अजय बाइक से ड्यूटी जाने लगे। गुरुवार शाम भी अजय बाइक से मेले में ड्यूटी के लिए आ रहा था तभी रजपुरा फ्लाई ओवर पर जेपी कॉलेज के सामने नजीबाबाद डिपो की बस ने सामने से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: महंगाई के तड़के से दाल बेस्वाद, 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, जीरा 600 रुपये प्रति किलो पहुंचा

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले अजय की शादी हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी प्रीति से हुई थी। प्रीति करीब सात माह की गर्भवती है। जल्द ही परिवार में खुशियां आने वाली थीं, परंतु इस सड़क हादसे ने पूरी जीवन का दर्द दे दिया।

थाने पर पुलिस के सामने बिलखते रहे परिजन
घटना के बाद पुलिस ने अजय के मोबाइल के आधार पर सूचना परिजनों को दी। मवाना से परिजन घटनास्थल पर आने लगे। इस बीच स्थानीय परिचित भी घटना का पता लगने पर ढूंढते हुए कसेरू बक्सर टेंपो स्टेंड पहुंचे और अस्पताल का पता पूछने लगे। उसके बाद सभी गंगानगर थाने पहुंचे। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था और वे दुर्घटना में अजय को घायल मानकर चल रहे थे और बार-बार अस्पताल का पता पूछ रहे थे। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया।
 
यह भी पढ़ें: Meerut: महंगाई के तड़के से दाल बेस्वाद, 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, जीरा 600 रुपये प्रति किलो पहुंचा
विज्ञापन

भाईयों की पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
परिजनों के मुताबिक अजय चार बहन-भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई मनोज, नितिन व एक बहन अंशुल है। परिजनों के मुताबिक अजय उन्हें हर समय पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे। पिता राजेंद्र कुमार कार चालक हैं जबकि मां सुरजो गृहणी हैं।

दिल्ली से कोटद्वार जा रही थी बस
टक्कर मारने वाली नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से कोटद्वार जा रही थी। मवाना रोड पर हादसे के बाद चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बस को गंगानगर थाने ले आई। परिजनों ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें