फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी नेहा और प्रियंका बनी सिविल जज

विज्ञापन
सिविल जज बनीं नेहा चौधरी करनावल। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
अभियोजन अधिकारी नेहा और प्रियंका बनी सिविल जज
विज्ञापन

सरूरपुर/माछरा। कस्बा करनावल निवासी नेहा चौधरी ने सिविल जज की परीक्षा पास करते हुए नगर का नाम रोशन किया है। पिता रामपाल सिंह के मुताबिक नेहा ने सहायक अभियोजन अधिकारी पद पर रहते हुए पीसीएस जे की परीक्षा पास कर लक्ष्य हासिल किया। सिविल परीक्षा में नेहा ने 460 वीं रैंक प्राप्त की। परिवार में खुशी का माहौल है राजकुमार सिंह, अरुण सिंह व हरीश चौधरी ने नेहा के परिजनों को बधाई दी। वहीं, भोपाल विहार निवासी प्रियंका आजाद ने पीसीएस जे की परीक्षा प्रथम बार में पास कर सफलता हासिल की। गढ़ रोड भोपाल विहार में जय प्रकाश आजाद की पुत्री प्रियंका आजाद ने एलएलबी आईआईएमटी लॉ कालेज से की है। पहली बार में ही पीसीएस जे परीक्षा में सफलता हासिल की। प्रियंका ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया।

पीसीएस जे. की प्रथम बार मे ही परीक्षा सफल करने पर अपने माता पिता के साथ प्रियंका आजाद।- फोटो : KITHOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें