17ए - पुलिस द्वारा गिरफ्तार सजायफ्ता ईनामी फरार बदमाश। (बहसूमा)
- फोटो : MAWANA
25 हजार के इनामी सजायफ्ता को गिरफ्तार किया
बहसूमा। पुलिस ने 25 हजार के आजीवन कारावास की सजा से कई वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को रामराज गंगनहर से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र रामराज के जमालपुर निवासी सुखविंद्र पुत्र बलकार वर्ष 1986 में हस्तिनापुर में हुई हत्या के मामले नामजद अभियुक्त था। इस केस में मेरठ की अदालत व उच्च न्यायालय प्रयागराज से कई वर्ष पूर्व आजीवन कारावास की सजा हुई थी। लेकिन नामजद अभियुक्त आजीवन कारावास की सजा से बचकर छिपा हुआ था। उच्च न्यायालय प्रयागराज ने दो माह पूर्व गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। इस पर एसएसपी मेरठ ने हस्तिनापुर व बहसूमा की टीम गठित कर सजायाफ्ता को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। गिरफ्तारी नहीं होने पर इस पर पुलिस ने 25 हजार की इनाम घोषित कर दिया था। मंगलवार को बहसूमा पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।