फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम एवं उल्लास से मनाया गया 24वां गोगा नवमी जाहरवीर महोत्सव

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला रेलपार में गोरखनाथ मंदिर में जाहरवीर गोगा जी की नवमी के अवसर पर पूजा अर्चना कर
विज्ञापन
- रेलपार स्थित श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना व भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

- शहर में निकाली गयी शोभायात्रा, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में 24वां गोगा नवमी जाहरवीर महोत्सव धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। दोपहर के समय मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में रविवार को गोगा नवमी जाहरवीर महोत्सव व छड़ी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह के समय मंदिर में पंडित आनंद प्रकाश व विनोद शर्मा ने हवन पूजन संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मोहल्ला रेलपार, पंजाबी कालोनी, सुभाषनगर, शिव विहार, गुरुद्वारा तिराहा से होते हुए वापस मंदिर में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया। दोपहर के समय मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रधान रामकुमार उपाध्याय ने बताया कि गोगा नवमी श्री जाहरवीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। कुछ लोग छड़ी पर नीला कपड़ा बांधकर बांगड़ (राजस्थान) भी जाते हैं तथा परिक्रमा करते हुए मन्नतें मांगते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह भाद्रपद की नवमी को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पिछले 31 सालों से लगातार अखंड धूना व ज्योत जागृत है। जो भी श्रद्धालु लगातार 40 दिन तक सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है, भगवान जाहरवीर उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर कैलाश उपाध्याय, दुष्यंत गौर, केपी भट्टी, वीरपाल, संजय उपाध्याय सभासद, मनोज उपाध्याय, धर्मेन्द्र नागवान, सूरज चौधरी, रोहित, रामसिंह भगतजी, रामपाल उपाध्याय, सुरेश निर्वाल, हितेश, आरव, शिवा, रामकिशन उपाध्याय, रवि हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें