फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल का बेटा शूटर प्रशांत न्यायिक रिमांड पर, तिहाड़ जेल भेजा

Wed, 07 Jun 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शूटर प्रशांत की जुडीशियल रिमांड मंजूर
विज्ञापन
शूटर प्रशांत विश्नोई को तिहाड जेल से बुधवार को दिल्ली पुलिस ने मेरठ एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में पेश किया। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता और वन विभाग की ओर से अधिवक्ता ने अपना अपना पक्ष मजिस्ट्रेट को सुनाया। जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने वन विभाग की अर्जी मंजूर करते प्रशांत का 14 दिन का जुडीशियल रिमांड मंजूर कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर तिहाड जेल में मंगलवार को मेरठ वन विभाग की टीम ने शूटर प्रशांत विश्नोई से पूछताछ की थी। वन विभाग की अर्जी पर बुधवार दोपहर प्रशांत को मेरठ एसीजेएम चतुर्थ की कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने पेश किया। वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार और उनके अधिवक्ता सतीश कुमार त्यागी ने प्रशांत विश्नोई के खिलाफ वन्य जीवों का शिकार के संबंध में एसीजेएम में दस्तावेज प्रस्तुत कर जुडीशियल रिमांड मांगी।

जेल और अब कोर्ट में कुछ नहीं बोला

कोर्ट में पेश हुआ शूटर प्रशांत
वहीं आरोपी प्रशांत पक्ष की तरफ से अधिवक्ता ने दलील दी कि उनके मुवाकिल पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। उसकी जुडीशियल रिमांड की अर्जी खारिज की जाए। करीब 1 घंटा 20 मिनट दोनों पक्ष के वकीलों के पक्ष मजिस्ट्रेट ने सुना। लंच के बाद एसीजेएम चतुर्थ ने वन विभाग द्वारा लगी अर्जी पर प्रशांत की 14 दिन की जुडीशियल रिमांड मंजूर हो गई। वन विभाग अब प्रशांत को कस्टडी रिमांड पर लेगा। 

प्रशांत विश्नोई को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने पांच दिन पूर्व गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। उनके सामने प्रशांत ने पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों में साथी शूटरों के साथ वन्य जीवों का शिकार करने की बात कही। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार वन विभाग टीम ने तिहाड जेल में प्रशांत से पूछताछ की, लेकिन कुछ भी बोलने से मना कर दिया। बुधवार को मेरठ कोर्ट में भी प्रशांत ने कुछ भी बोलने से परहेज किया।
विज्ञापन

कोर्ट में कस्टडी में लिया गया प्रशांत

शूटर प्रशांत को ले जाती दिल्ली पुलिस
शूटर प्रशांत से मिलने के लिए उसके परिचितों की कचहरी में लंबी लाइन थी। उसके परिचित कोर्ट में अंदर उसे मिलने पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने उनको मना भी किया, बावजूद प्रशांत अपने परिचितों से बातचीत कर रहा था। जिसकी शिकायत अभियोजन पक्ष ने एसीजेएम चतुर्थ से कर दी। जिसके बाद प्रशांत को कस्टडी में लेकर अन्य मुल्जिमों के  साथ कठघरे में रखा गया। प्रशांत के परिचित को पुलिस ने कोर्ट से बाहर किया, तभी वहां की स्थिति सामान्य हुई। 

कचहरी में पुलिस से धक्का मुक्की 
दिल्ली पुलिस ने करीब एक बजे प्रशांत को कोर्ट में पेश किया। करीब तीन घंटे चली प्रक्रिया के बाद दिल्ली पुलिस प्रशांत को वापस ले जाने के लिए कोर्ट से बाहर लाई। जहां पर मीडिया और अन्य लोगों का तांता लगा था। प्रशांत का पक्ष जाने का मीडिया ने काफी प्र्रयास किया, लेकिन वह नहीं बोला। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। दिल्ली पुलिस प्रशांत को वापस कोर्ट में ले गई। सिविल लाइन थाने की पुलिस बुलाकर प्रशांत को गाड़ी तक पहुंचाया गया। तब जाकर वह दिल्ली रवाना हुए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें