फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दसवीं की टीम ने पांच रन से जीत दर्ज कर ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कक्षा 10वीं की टीम ने 12वीं कक्षा की टीम को पांच रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच के दौरान मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल सिर्फ शिक्षा का ही हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा है।
फाइनल मुकाबले में कक्षा 10वीं टीम के कप्तान फरहान अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 88 रन बनाए। आर्यन ने 23 गेंदों में 35 रन जड़े। वहीं, 12वीं टीम के कप्तान कविश की टीम शुरू से ही दबाव में दिखी। लक्ष्य का पीछा करती हुई उनकी टीम 14 ओवरों में 83 रन पर ढेर हो गई। फाइनल मुकाबले में 10वीं की टीम के गेंदबाज अनुराग बावरा ने 4 ओवरों में 3 विकेट चटकाने के कारण मैन ऑफ द मैच चुने गए। सभी मैच पीईटी चंद्र किरण व अंजली पुरोहित की देखरेख में संपन्न हुए। संचालन डॉ. आरसी पांडेय ने किया। इस दौरान अजीत कुमार, मानव माथुर, हरीश कुमार, सलमान ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें