फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के तीन दोस्तों की मौत

Sun, 18 Oct 2026 09:58 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

यूपी के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर एक थार पलट गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक आगरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
saharanpur road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आगरा के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान साहिल तिवारी (25), सक्षम उपाध्याय (22) और राहुल कुमार (24) के रूप में हुई है। साहिल तिवारी आगरा के शांतिनगर कमना नगर के निवासी थे। सक्षम उपाध्याय आगरा के रैनका बाग के रहने वाले थे। राहुल कुमार आगरा की तेहड़ी बगिया के निवासी थे। 

हादसे में घायल हुए युवकों के नाम सचिन और हेमंत हैं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा निवासी पांच दोस्त शनिवार रात करीब नौ बजे हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे। सभी युवक थार कार में सवार थे। रविवार तड़के करीब चार बजे बेलड़ा जुनारदार के पास गोलचक्कर पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थार पलटी
कार सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। इस टक्कर से कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने साहिल तिवारी, सक्षम उपाध्याय और राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हेमंत वर्मा और सचिन वर्मा का उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात आगरा से निकले थे युवक
इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत से उनके परिवारों में गहरा कोहराम मच गया है। आगरा से हरिद्वार जाने के लिए निकले इन दोस्तों के साथ हुई इस घटना से उनके परिजन सदमे में हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे वे अपने घर से निकले थे। रविवार तड़के हुई इस दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें